तीन सुविधाएँ जो लोगों ने पहले दिन से माँगी थीं। हर एक जानी-पहचानी लगती है, और हर एक में एक फ़ैसला हमने अलग तरह से लिया।
जवाब, जिसमें quote भी छुपा रहता है
किसी message को देर तक दबाएँ और Reply पर टैप करें। जो छोटा-सा हिस्सा quote होता है, वह end-to-end encryption के अंदर ही रहता है — server को पता भी नहीं चलता कि आपने किस message का जवाब दिया। यह quote उसी जाँच से भी गुज़रता है जो OTP को रोकती है, इसलिए "reply" करके कोई code चुपके से आगे नहीं भेजा जा सकता।
आपकी अपनी reactions
किसी आम पीले चेहरे की जगह, आपकी reaction आपकी अपनी Apna Chehra drawing होती है — मुस्कुराती हुई, नमस्ते करती हुई, या "शाबाश" कहती हुई। गुस्से वाला, रोने वाला और thumbs-down हमने जान-बूझकर नहीं रखा। reaction से गर्मजोशी मिलनी चाहिए, बोझ नहीं। एक safety reaction है — "कुछ ठीक नहीं लग रहा" — जो सिर्फ़ आपको दिखता है: यह उस संदेश को दोबारा ध्यान से देखने का मौका देता है और कभी भेजा नहीं जाता।
गायब होने वाले संदेश जो सच में गायब हो जाते हैं
24 घंटे, 7 दिन या 90 दिन — आप चुनें। समय पूरा होते ही, वो छुपा हुआ संदेश और हर device की key की copy server से मिटा दी जाती है। एक अपवाद है: जिसे आपने अभी तक स्वीकार नहीं किया, उसका संदेश कभी गायब नहीं होगा। ठगी की शुरुआत अक्सर अनजान संदेश से होती है — और अगर ऐसा आपके साथ हो, तो 1930 पर शिकायत के लिए वो सबूत आपके पास रहना ज़रूरी है।